CATCH-UP COURSE


 *कोविड-19* महामारी के कारण वर्ष 2020 में विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य पूर्णतया बाधित रहा। नतीजतन बच्चों को  इस कारण काफी नुकसान झेलना पड़ा । उनका काफी learning loss हुआ। यूँ तो कक्षाएं ऑनलाइन होती रही। *" मेरा दूरदर्शन मेरा विद्यालय"* कार्यक्रम चलता रहा , लेकिन इससे ग्रामीण परिवेश में पल रहे बच्चों को बहुत लाभ नहीं मिला। ऐसे course को चलाने के उपरांत मात्र 40 % बच्चे ही लाभान्वित हो सके।इस Learning Loss को पाटने के लिए सरकार के द्वारा Catch-up कार्यक्रम चलाया जा रहा है। हिंदी में catch up पाठ्यक्रम को सेतु पाठ्यक्रम भी कहा जा सकता है।
Catch up पाठ्यक्रम क्या है?
Catch up प्रोग्राम को इस तरह से समझा जा सकता है। यह कार्यक्रम प्रारम्भिक एवं माध्यमिक कक्षाओं में कुल तीन महीने तक संचालित होगा,जिसमें 60 कार्य दिवस होंगे। कोविड-19 अवधि में  पठन-पाठन नहीं होने के कारण शैक्षणिक सत्र 2020-21 में बच्चों के बीच  मूल्यांकन कार्य नहीं कराया जा रहा है एवं सीधे उन्हें अगली कक्षाओं में promote किया जा रहा है । Promote करने के उपरांत बच्चे ऊपर के कक्षा में नामांकित हो जाएंगे, परंतु तीन माह तक उन्हें पिछले वर्ग का ही पाठ्यक्रम पूरा कराया जाएगा । अर्थात अगर कोई छात्र वर्ग 8 से promote होकर सत्र 2021-22 में वर्ग 9 में नामंकित होता है तो नामांकन के उपरांत भी उसे तीन माह तक वर्ग 8 के ही पाठों को पढ़ना होगा। इस प्रोग्राम को सेतु पाठ्यक्रम भी कहा जा सकता है। इसे concise किया गया है और कुल पाठ्यक्रम को कुछ पाठों में सीमित कर दिया गया है। सीमित पाठों में ही और सीमित अवधि में ही वर्ष भर का syllabus पूरा किया जाएगा। इसके लिए दिनांक 17 मार्च 2021 को राज्य शिक्षा एवं शोध परिषद पटना में शेखपुरा जिले के master trainers को प्रशिक्षित किया गया जिसमें कुल 8 लोग भाग लिए ।अब इन 8 master trainers पर ही शेखपुरा जिला केशिक्षकों को प्रशिक्षण देने का दायित्व है। इनके द्वारा दिनांक 18/03/2021 से सभी CRCC व CRC के एक शिक्षक को प्रशिक्षण देने का कार्य पूर्ण कर लिया गया।दिनांक 24 मार्च 2021 एवं 25 मार्च 2021 को जिले भर के सभी CRCC अपने  CRC पर संबंधित शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे।CATCH UP PROGRAMME  वर्ग 2 से वर्ग 10 तक आयोजित है । 🙏🙏

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

FOUNDATION DAY

BIHAR SWACHCHH VIDYALAYA PURASKAR

महाभारत काल का पेंटिंग