Posts

Showing posts from November, 2020

रामकिंकर उपाध्याय

Image
रामकिंकर उपाध्याय हिंदी साहित्य के अद्भुत हस्ताक्षर....... आज के दिन (1 नवंबर1924) हिंदी साहित्य के क्षितिज पर एक देदीप्यमान नक्षत्र के रूप में रामकिंकर उपाध्याय का प्रादुर्भाव हुआ था जिसका सौभाग्य मध्यप्रदेश के जबलपुर को प्राप्त हुआ। स्वनामधन्य रामकिंकर उपाध्याय ........हिंदी कथाकार, मानसमर्मज्ञ एवम अद्भुत कथावाचक थे जिन्हें सन 1999 में भारत सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया । जन्म से ही रामकिंकर होनहार व प्रखर बुद्धि के थे। इनकी शिक्षा-दीक्षा जबलपुर व काशी में हुई। रामकिंकर उपाध्याय स्वभाव से ही अत्यन्त संकोची एवं शान्त प्रकृति के बालक थे। ये बचपन से ही अपनी अवस्था के बच्चों की अपेक्षा कुछ अधिक गम्भीर हुआ करते थे। बाल्यावस्था से ही इनकी मेधाशक्ति इतनी विकसित थी कि क्लिष्ट एवं गम्भीर लेखन, देश-विदेश का विशद साहित्य अल्पकालीन अध्ययन में ही स्मृति पटल पर अमिट रूप से अंकित हो जाता था। प्रारम्भ से ही पृष्ठभूमि के रूप में रामकिंकर उपाध्याय पर अपने माता-पिता के धार्मिक विचार एवं संस्कारों का प्रभाव था। संत रामकिंकर जी आचार्य कोटि के संत थे। सारा विश्व जानता है कि रामायण की मीमांसा जिस रूप...